दिल्ली में एकजुट होंगे देश के मनरेगा कर्मी, काम के हिसाब से पैसे की मांग को लेकर सरकार का घेराव अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री चिदानंद कश्यप ने बताया कि मनरेगा योजना के कारण देश के गांवों की सूरत बदल रही है, लेकिन 12-13 वर्ष बीत जाने के बाद भी मनरेगा कर्मियों की दशा नहीं बदल रही है. देश के सभी राज्यों के मनरेगाकर्मियों का जमावड़ा राजधानी दिल्ली में हो रहा है. 31 जनवरी से 2 फरवरी 2019 तक अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सभी मनरेगा कर्मी इकट्ठा हो रहे हैं. अपने आठ सूत्री मांगों को लेकर इनका प्रदर्शन होने जा रहा है. इसकी सूचना अखिल भारतीय मनरेगा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री चिदानंद कश्यप ने बताया कि मनरेगा योजना के कारण देश के गांवों की सूरत बदल रही है, लेकिन 12-13 वर्ष बीत जाने के बाद भी मनरेगा कर्मियों की दशा नहीं बदल रही है. उन्होंने कहा है, “विगत 12 -13 वर्षों से मनरेगा कर्मी संविदा एवं अल्प मानदेय पर इसी आशा और उम्मीद के साथ अपनी सेवा निर्वाध से देते आ रहे हैं कि भविष्य में या तो इनकी सेवा केंद्रीय कर्मचारी के रूप में स्थाई क...