Skip to main content

कमलनाथ सरकार का तोहफा : नियमित और बहाल होंगे मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारी

सीएम कमलनाथ के साथ हुई बैठक और चर्चा में स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग,सहकारिता विभाग के अफसर मौजूद थे.

मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को कमलनाथ सरकार ने बड़ी राहत दी है. सीएम कमलनाथ ने घोषणा की है कि सभी निकाले गए संविदा कर्मचारियों को नौकरी पर वापस रखा जाएगा. संविदा कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष सैयद जाफर के साथ सीएम कमलनाथ से मुलाक़ात की थी. उसके बाद सीएम ने इसका एलान किया.

 

सीएम कमलनाथ के साथ हुई बैठक और चर्चा में स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग,सहकारिता विभाग के अफसर मौजूद थे.सीएम कमलनाथ ने विभागों को निर्देश दिए कि सभी विभागों में संविदा कर्मचारियों को नियमित पद के हिसाब से 90 फीसदी वेतन दिया जाए.

महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजरों को रक्षाबंधन के पहले 90 फीसदी वेतनमान दिया जाएगा.सीएम ने सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों पर मर्ज करने का निर्देश दिया है. अगर नियमों में बदलाव की ज़रूरत पड़ी तो अफसर कैबिनेट में प्रस्ताव भेजेंगे.अब कोई भी संविदा कर्मी विभागों से निकाला नहीं जाएगा.गड़बड़ी और लापरवाही के मामले में जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी.

प्रोजेक्ट खत्म होने पर ये संविदा कर्मचारी नए प्रोजेक्ट या काम में मर्ज होंगे. सीएएम कमलनाथ के साथ कर्मचारियों की बैठक करीब डेढ़ घंटे चली, उसमें ये फैसला लिया गया.

Comments

Popular posts from this blog

पंचायती राज SSR और् Ldc भर्ती 2013 II रितेश बरवड II Latest Update II

मिटिग की सुचना कल पंचायती राज विभाग की SSR भर्ती को लेकर सचिन पायलट जी से मिलेगे जल्द भर्ती को शुरु करवाने को लेकर सभी भाईयो व बहनो से निवेदन है की कल  समय पर जरुर पहुचे स्थान जालुपुरा सचिन पायलट जी के निवास पर समय- सुबह  9 बजे रितेश बरवड

सरकार को पता नहीं लग रहा प्रदेश में कितने संविदाकर्मी , सचिवालय में फिर हुआ मंथन

सचिवालय में बुधवार को चौथी बार ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल सब कमेटी की बैठक हुई. जहां कई विभागों के रिपोर्ट पेश नहीं करने पर सब कमेटी ने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में आंकड़े पेश करने के निर्देश दिए. जयपुर. प्रदेश की गहलोत सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी यह पता नहीं लग पा रहा है कि प्रदेश में कितने संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं. संविदा कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर बनाई गई मंत्रिमंडल सब कमेटी लगातार चार मीटिंग से सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सूची मांग रही है. लेकिन अधिकारी आंकड़ा ही तैयार नहीं कर पा रहे है. सचिवालय में सब कमेटी की बैठक का आयोजन प्रदेश के लगभग दो लाख संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए प्रदेश की गहलोत सरकार ने मंत्रिमंडल सब कमेटी का गठन किया. जिसे लेकर सब कमेटी ने अब तक 4 बार बैठक कर ली है, लेकिन कमेटी ये आकड़ा नहीं जुटा पाई है कि आखिर प्रदेश में कुल कितने संविदा कर्मचारी है. सचिवालय में बुधवार को चौथी बार ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल सब कमेटी की बैठक में चिकित्सा, शिक्षा, पंचायती राज सहि...

पुरानी भर्तियों और नई भर्तियो के लिए जयपुर में होगा 28 मई को मंथन

जयपुर लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही कांग्रेस सरकार द्वारा कीये गए वादों एवं भर्तियो को पूरा करवाने सहित नई भर्तियो की माग सरकार के सामने रखने जा रहे है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले होगा मंथन अधिनस्थ बोर्ड एवं आरपीएससी की भर्तियों के अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि 28 मई को सुबह 8:00 बजे मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास है heavens green गार्डन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचना है* *भर्ती परीक्षाओं का परिणाम भी जारी करवाना है भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथि तय करवानी है इसके अलावा नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है उनको भी पूरी करवानी है चाहे आरपीएससी की भर्ती हो या अधिनस्थ बोर्ड की है सभी भर्तियों में नए आरक्षण के प्रावधानों को लेकर रोक लगी हुई है इसलिए हम सबको इकट्ठा होकर सरकार को अपनी ताकत दिखा कर जल्द से जल्द सभी भर्तियों का रास्ता खुलवाना है*  *अन्यथा कई सालों तक भर्तियां लटकती रहेगी और बेरोजगार रोते रहेंगे इसलिए सभी भर्तीयो के बेरोजगारों को एक होकर 28 मई को सुबह 8:00 बजे heavens green गार्डन में पहुंचना है*  *और अपनी आवाज बुलंद करनी है सरका...