Skip to main content

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के आए ‘अच्छे दिन’




प्रदेश(Rajasthan) में इन कार्मिकों छह हजार रुपए नहीं बल्कि 7500 रुपए मिलेंगे। यही नहीं इन कार्मिकों को एक अक्टूबर 2018 से एरियर भी मिलेगा। सरकार (Rajasthan Govt.)ने इस बार बजट में इन कार्मिकों के मानदेय में बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी, इनके मानदेय में 750 रुपए से लेकर 1500 रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इसके आदेश महिला और बाल विकास विभाग ने जारी कर दिए हैं। प्रदेश की सवा लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (Rajasthan Anganwadi Workers)और सहायिकाओं के लिए यह अच्छी खबर है। मानदेय में बढ़ोतरी की वजह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
यही नहीं बजट में आशा सहयोगिनी और ग्राम साथिनों के मानदेय में भी 200 रुपए प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है जिसके आदेश प्रक्रियाधीन है। अभी आशा को ढाई हजार रुपए दिए जा रहे हैं। साथ ही टीकाकरण में एक हजार रुपए प्रतिमाह की वृद्धि की जा चुकी है। इसके तहत आशा सहयोगिनी को 1200 रुपए प्रतिमाह अतिरिक्त मिलेंगे। ग्राम साथिन को वर्तमान में 3300 रुपए मिल रहे हैं, अब 3500 रुपए मानदेय मिलेगा।
अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के संस्थापक संरक्षक छोटीलाल बुनकर ने बताया कि मानदेय बढ़ोतरी में 750 रुपए से 1500 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। मानदेय बढ़ोतरी को एक अक्टूबर 2018 से प्रभावी करने के कारण कार्यकर्ता को 15000 रुपए, मिनी कार्यकर्ता को 12500 रुपए और सहायिका को 7500 रुपए एरियर का भुगतान भी एक साथ मिलेगा। मानदेय बढ़ोतरी में 60 फीसदी केन्द्र का और 40 फीसदी राज्य का अंश रहेगा।

सुधरेंगे आंगनबाड़ी के दिन - माना जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में इस तरह की बढ़ोतरी की वजह से न सिर्फ उनका उत्साहवर्धन होगा, बल्कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के हालातों में सुधार भी होंगे।

किसको कितना मिलेगा मानदेय -
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 1500 रुपए की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 7500 रुपए मानदेय, मिनी कार्यकर्ता के मानदेय में 1250 रुपए की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 5750 रुपए मानदेय
सहायिका के मानदेय में 750 रुपए की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 4250 रुपए मानदेय

Comments

Popular posts from this blog

पंचायती राज SSR और् Ldc भर्ती 2013 II रितेश बरवड II Latest Update II

मिटिग की सुचना कल पंचायती राज विभाग की SSR भर्ती को लेकर सचिन पायलट जी से मिलेगे जल्द भर्ती को शुरु करवाने को लेकर सभी भाईयो व बहनो से निवेदन है की कल  समय पर जरुर पहुचे स्थान जालुपुरा सचिन पायलट जी के निवास पर समय- सुबह  9 बजे रितेश बरवड

केश बुक सम्बन्धित सामान्य जानकारी

केश बुक सम्बन्धित सामान्य जानकारी 1 आज कल तीन कॉलम वाली कैश बुक काम मे आती के जिसमे मुख्य तीन कॉलम 1कुल राशि योग 2 कैश राशि 3बैंक में जमा राशि *कैश बुक में दो पक्ष (दो पेज) होते है* 1 जमा पक्ष क्रेडिट साइड 👉इसमे संस्था को प्राप्त होने  वाली राशि की एंट्री कर राशि को जमा किया जाता है इसको लिखते समय यदि राशि नगद प्राप्त हुईं है तो योग एवम कैश के कॉलम में लिखेंगे। यदि राशि सीधे ही बैंक ac में जमा हुई है तो उसकी एंट्री योग एवम बैंक के कॉलम में होगी इसी प्रकार कोई चेक या Dd प्राप्त हुआ है तो उसे बैंक में देने के बाद राशि total एवं बैंक के कॉलम में लिख कर जमा होगी। *नाम पक्ष*डेबिट साइड 1 इसमे आप द्वारा किये गए व्यय या भुगतान की राशि लिखी जाती है। 2 नगद भुगतान किया है तो टोटल एवम cash के कॉलम में लिखते है। 3 यदि भुगतान चेक से किया गया है तो टोटल एवम बैंक के कॉलम में एंट्री  लिखते है। 4 बिल या बाउचर पर बाउचर न एवम डेट अंकित कर कैश बुक में निर्धारित जगह पर भी लिखते है। 5 बाउचर से प्राप्त सामग्री को स्टॉक रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है। इसके साथ ही बाउचर के पीछे...

संविदा पर जीएनएम रहे कैंडिडेट भी बोनस अंक के हकदार - हाई कोर्ट

संविदा पर जीएनएम रहे कैंडिडेट भी बोनस अंक के हकदार - हाई कोर्ट