Skip to main content

राजस्थान में सरकारी नौकरी को लेकर बड़ी खबर, CM गहलोत ने दिए ये निर्देश

*राजस्थान में सरकारी नौकरी को लेकर बड़ी खबर, CM गहलोत ने दिए ये निर्देश*

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Rajasthan Government ने प्रदेश के युवाओं की बेरोजगारी की स्थिति को देखते हुए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश राजस्थान में लंबे समय से अटकी हुई भर्ती परीक्षा व नियुक्ति को लेकर हैं।
जयपुर। प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ( Rajasthan Government ) ने प्रदेश के युवाओं की बेरोजगारी की स्थिति को देखते हुए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश राजस्थान में लंबे समय से अटकी हुई भर्ती परीक्षा व नियुक्ति को लेकर हैं।


*CM ने दिए निर्देश*

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) के निर्देश पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न भर्तियों की नियुक्ति प्रक्रिया में देरी के कारणों का समाधान किया, जिसके बाद हजारों अभ्यर्थियाें के लिए सरकारी नौकरी ( Government Job ) का रास्ता साफ हुआ है। वर्तमान में प्रक्रियाधीन भर्तियों में नियुक्ति से संबंधित दिक्क्तों को दूर करने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तथा सुगम बनाने के लिए मुख्य सचिव स्तर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।





*समिति का गठन*

गौरतलब है कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ संयुक्त सेवा प्रतियोगी परीक्षा ( RAS ) 2016 के सफल अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम घोषित होने के करीब 20 माह बाद 30 जून, 2019 को वर्तमान सरकार ने सेवा आवंटन कर नियुक्ति दी। इसके बाद राज्य सरकार ने भविष्य में आर.ए.एस. परीक्षा के समयबद्ध आयोजन तथा सेवा आवंटन के लिए एक समिति का गठन कर दिया है।





*ये है भर्ती और नियुक्तियों में अभी की स्थिति*

CM गहलोत ने वर्ष 2013 की लिपिक ग्रेड द्वितीय भर्ती ( Clerk Grade II Recruitment ) के आरक्षित सूची के 1,325 अभ्यर्थियों को शिथिलन देने के निर्देश दिए, जिसके बाद फरवरी और मई माह में 1,000 से अधिक अभ्यर्थियों को विभाग आवंटित किए गए हैं। इसी प्रकार, प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ( Primary Education Department ) में 26,000 तृतीय श्रेणी शिक्षकों ( Third Grade Teachers ) के पदों में से 18,480 पर नियुक्ति दी है तथा शेष अभ्यर्थियों की पदस्थापन प्रक्रिया जारी है। उच्च शिक्षा विभाग ( Higher Education Department ) में कुल 1,175 चयनित अभ्यर्थियों में से 1,111 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई है और शेष की नियुक्ति प्रक्रियाधीन है

Comments

Popular posts from this blog

मनरेगा संविदा कार्मिको ने एलडीसी भर्ती-2013 Praj Dept के 10,029 पदो पर और एसएसआर भर्ती 2013 के 4913 पदो पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को सौंपा ज्ञापन

 राजस्थान मनरेगा संविदा कार्मिक संघ ने सोमवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के जिला अध्यक्ष प्रतापराम धांधु ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में निकाली गई कनिष्ठ लिपिक2013 के शेष रहे 10029 पदों एवं राजस्थान अधीनस्थ सेवा भर्ती 2013 के समस्त पदों पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार भर्ती को पूर्ण करने की मांग की पिछली कांग्रेस सरकार के समय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2013 में वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार कनिष्ठ लिपिक पदों के लिए कुल 19515 पद एवं एसएसआर राजस्थान अधिनस्थ सेवा के 4915 विभिन्न पद विज्ञापित किए थे जिनमें से लगभग 9500 पदों पर नियुक्ति तत्समय ही कर दी गई थीं। भर्ती के दौरान बोनस अंकों के बिंदु पर विधिक विवाद होने से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यथास्थिति का आदेश कर दिए जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया लंबित रखी गई थी उक्त न्यायिक प्रकरण का दिनांक 29 नवंबर 2016 को राज्य सरकार एवं नरेगा कार्मि...

राजस्थान के बेरोजगारों का 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन। अब कांग्रेस को हराने की शपथ ली।

1 अक्टूबर को जयपुर में शहीद स्मारक के परिसर में प्रदेश भर के बेरोजगारों की एक सभा हुई। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले हुई इस सभा में बेरोजगारों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आठ दिन में मांगे नहीं मानी गई तो 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार को बनवाने में बेरोजगारों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भाजपा की सरकार ने बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया, इसलिए विधानसभा के चुनाव में घर घर जाकर युवाओं ने भाजपा के खिलाफ प्रचार किया, लेकिन अब कांग्रेस सरकार भी वही कर रही है जो भाजपा ने किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर राज्य के मुख्य सचिव तक को बेरोजगारों की समस्याओं से अवगत कराया दिया गया, लेकिन फिर भी समस्या वहीं है। जिन हजारों युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उन्हें नियुक्ति नहीं मिल रही है। बेरोजगारों में अब सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। यादव ने बताया कि मंडावा और खींवसर में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भी बेरोजगार घर घर जाक...

संसदो की सैलरी बड़ायी लेकिन संविदा कार्मिको की क्यू नहीं