Skip to main content

राजस्थान जन सूचना पोर्टल-2019: अब घर बैठे लें सरकारी डिपार्टमेंट्स की जानकारी, जाने कैसे होगा काम* ✍🎀👇

*राजस्थान जन सूचना पोर्टल-2019: अब घर बैठे लें सरकारी डिपार्टमेंट्स की जानकारी, जाने कैसे होगा काम* ✍🎀👇


जयपुर।
राजस्थान में आमजन को सरकारी विभागों से जुड़ी सूचनायें व्यापक रूप से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जन सूचना पोर्टल-2019 ( Rajasthan Jan Soochna Portal 2019 ) शुरू हो गया है। जयपुर के बिड़ला सभागार में हुए लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम गहलोत ( CM Ashok Gehlot ) ने इस पोर्टल को जनता के सुपुर्द कर दिया। इस पोर्टल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने तैयार करवाया है। जनता jansoochna.rajasthan.gov.in पोर्टल के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़ सकती है।

राज्य सरकार का मानना है कि सूचना का अधिकार अधिनियम ( Right To Information Act ) की मूल भावना को आगे बढ़ाते हुए सूचनाओं का स्वतः प्रवाह सुनिश्चित हो, इसके लिए इस तरह के पोर्टल को तैयार करवाया गया है। इससे अब आमजन को सूचना प्राप्त करने के लिये इस अधिनियम का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। इस पोर्टल के माध्यम से शुरूआत में 13 विभागों की 23 विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी अब एक ही क्लिक पर मिल सकेगी। धीरे-धीरे अन्य विभागों की योजनाओं को भी इससे जोड़ा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक़ सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग पिछले आठ महीने से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था, ताकि सूदूर ग्रामीण इलाकों सहित आमजन को वेब पोर्टल, ईमित्र प्लस और मोबाइल एप के माध्यम से सरकारी विभागों से जुड़े नकद एवं गैर नकद लाभ की योजनाओं की जानकारी व सेवाओं की प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जा सके।

इस जन सूचना के मंच तक वास्तविक रूप में आमजन की पहुंच बनाने तथा अधिक से अधिक सरकारी विभागों की सेवाओं तक आमजन की पहुंच बनाने के लिये जन सूचना पोर्टल-2019 विकसित किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इस वेब पोर्टल की शुरूआत होने से सरकार के कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होगी। वहीं नागरिकों को एक ही जगह पर पुख्ता सूचनाएं अपने आप उपलब्ध होगी। यह प्रयास जन-कल्याण अधारित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ राज्य के नागरिकों को सशक्त बनाएगा।

यह कदम राजस्थान सामाजिक जवाबदेही विधेयक, 2019 के तहत विभागों द्वारा सार्वजनिक रूप से सूचनाओं को पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने की भावना को प्रबल करेगा। राजस्थान राजकीय कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से आमजन को सेवायें प्रदान करने में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

पोर्टल सूचना के अधिकार अधिनियम की मूल भावना आधारित
इस पोर्टल के अलावा नागरिकों को उनके मोबाइल पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए जन सूचना पोर्टल मोबाइल एप भी विकसित किया जा रहा है ताकि मीनिमम गर्वेमेंट-मैक्सिमम गर्वेंनेंस की संकल्पना को पूर्णतया धरातल पर उतारा जा सके। सरकार का यह प्रयास सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 की धारा 4(2) की मूलभावना पर आधारित है, जो यह कहती है कि स्वप्रेरणा (Proactive Disclosure) से आमजन को समय-समय पर विभिन्न माध्यमों के द्वारा अधिक से अधिक सूचनाएं उपलब्ध कराई जाए ताकि लोगों को कम से कम इस अधिनियम का उपयोग करना पडे।

यह पोर्टल सोशल ऑडिट का भी एक आधुनिक जरिया होगा। जो राज्य के नागरिकों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं से जुडी निजी और क्षेत्रवार जानकारी सरल भाषा में आसानी से उपलब्ध कराएगा। यह सूचनाएं सेल्फ सर्विस कियोस्क (ई-मित्र प्लस) के द्वारा भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध होगी।
फिलहाल पोर्टल से जुड़े ये 13 विभाग
पोर्टल से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग, प्रारभ्भिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग, खान एवं भूविज्ञान विभाग, राजस्व विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग, आयोजना व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और प्रशासनिक सुधार विभाग जुड़े हुए है।
इन 23 योजनाओं की मिलेगी जानकारी
पोर्टल पर महात्मा गांधी नरेगा से संबंधित कार्यों की जानकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौचमुक्त लाभार्थियों की जानकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के विकास कार्यों की जानकारी, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान, स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों की जानकारी, सूचना के अधिकार (RTI) की जानकारी, खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की जानकारी, उचित मूल्य की दुकानों की जानकारी, राशनकार्ड धारकों की जानकारी, राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना-2019 के लाभार्थियों की जानकारी उपलब्ध होगी।
इसी प्रकार अल्पकालीन फसली ऋण-2019 के वितरण की जानकारी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)पर दलहन एवं तिलहन खरीद की जानकारी, शालादर्पण एवं शाला दर्शन की सूचनाएं, विशेष योग्यजनों के लाभार्थियों की जानकारी, सामाजिक सुरक्षा पेन्शन के लाभार्थियों की जानकारी, पालनहार योजना एवं लाभार्थियों की जानकारी, श्रमिक कार्ड धारको की जानकारी, ई-मित्र कियोस्कों की जानकारी, कार्डधारकों की जानकारी, Clearance Report DMFT (District Mineral Foundation Trust) की जानकारी, State Resident Data Repositry (SRDR) कार्ड धारको की जानकारी, गिरदावरी की नकल, Forest Rights Act (FRA), Community Forest Rights की जानकारी तथा विद्युत उपभोक्ताओं एवं आवेदनों से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल पर मिलेगी।


Comments

Popular posts from this blog

मनरेगा संविदा कार्मिको ने एलडीसी भर्ती-2013 Praj Dept के 10,029 पदो पर और एसएसआर भर्ती 2013 के 4913 पदो पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को सौंपा ज्ञापन

 राजस्थान मनरेगा संविदा कार्मिक संघ ने सोमवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के जिला अध्यक्ष प्रतापराम धांधु ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में निकाली गई कनिष्ठ लिपिक2013 के शेष रहे 10029 पदों एवं राजस्थान अधीनस्थ सेवा भर्ती 2013 के समस्त पदों पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार भर्ती को पूर्ण करने की मांग की पिछली कांग्रेस सरकार के समय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2013 में वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार कनिष्ठ लिपिक पदों के लिए कुल 19515 पद एवं एसएसआर राजस्थान अधिनस्थ सेवा के 4915 विभिन्न पद विज्ञापित किए थे जिनमें से लगभग 9500 पदों पर नियुक्ति तत्समय ही कर दी गई थीं। भर्ती के दौरान बोनस अंकों के बिंदु पर विधिक विवाद होने से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यथास्थिति का आदेश कर दिए जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया लंबित रखी गई थी उक्त न्यायिक प्रकरण का दिनांक 29 नवंबर 2016 को राज्य सरकार एवं नरेगा कार्मि...

राजस्थान के बेरोजगारों का 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन। अब कांग्रेस को हराने की शपथ ली।

1 अक्टूबर को जयपुर में शहीद स्मारक के परिसर में प्रदेश भर के बेरोजगारों की एक सभा हुई। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले हुई इस सभा में बेरोजगारों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आठ दिन में मांगे नहीं मानी गई तो 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार को बनवाने में बेरोजगारों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भाजपा की सरकार ने बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया, इसलिए विधानसभा के चुनाव में घर घर जाकर युवाओं ने भाजपा के खिलाफ प्रचार किया, लेकिन अब कांग्रेस सरकार भी वही कर रही है जो भाजपा ने किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर राज्य के मुख्य सचिव तक को बेरोजगारों की समस्याओं से अवगत कराया दिया गया, लेकिन फिर भी समस्या वहीं है। जिन हजारों युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उन्हें नियुक्ति नहीं मिल रही है। बेरोजगारों में अब सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। यादव ने बताया कि मंडावा और खींवसर में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भी बेरोजगार घर घर जाक...

संसदो की सैलरी बड़ायी लेकिन संविदा कार्मिको की क्यू नहीं