Skip to main content

राजस्थान / हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के 69 पदों पर निकली भर्तियां, स्नातक डिग्रीधारी कर सकते हैं आवेदन


  • जोधपुर हाईकोर्ट में कनिष्ठ निजी सहायक (अंग्रेजी) के 69 पदों पर भर्ती
  • स्नातक के साथ शॉर्टहैंड और अंग्रेजी टायपिंग का ज्ञान जरूरी
  • प्रोबेशन पीरियड के दौरान मिलेगा 23 हजार रुपए महीना पारिश्रमिक


 जोधपुर. राजस्थान उच्च न्यायालय में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट यानी कनिष्ठ निजी सहायक (अंग्रेजी) के कुल 69 पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। जिसके लिए आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होने के अलावा अंग्रेजी टाइपिंग, अंग्रेजी शॉर्टहैंड और कम्प्यूटर का आधारभूत ज्ञान होना जरूरी है। इन पदों के लिए 18 से 40 साल तक के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन दे सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर 2019 है और आवेदन सिर्फ ऑनलाइन तरीके से ही किया जा सकता है। पदों की कुल संख्या में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

महत्वपूर्ण तारीख

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 16 सितंबर 2019 सोमवार रात 11.59 बजे तक।
ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 17 सितंबर 2019 मंगलवार रात 11.59 बजे तक।
परीक्षा की तारीख और स्थान- फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। ये सूचना उचित समय पर अलग से प्रसारित की जाएगी।

वेतन

नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुने गए परिवीक्षाधीन अवधि के दौरान प्रशिक्षणार्थियों (प्रोबेशन ट्रेनी) को 23700/- प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलेगा।परिवीक्षा काल (प्रोबेशन पीरियड) सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें पे-मेट्रिक्स लेवल संख्या L-10 के अनुसार पे-स्केल 33,800-106700 रुपए देय होंगे।

पदों का वर्गीकरण(कुल पद-69)

सामान्य- 17
अनुसूचित जाति- 22
अनुसूचित जनजाति- 16
अन्य पिछड़ा वर्ग- 08
अत्यधिक पिछड़ा वर्ग- 02
आर्थिक रूप से कमजोर- 04

परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) एवं अन्य राज्य के आवेदकों के लिए- 650/- रुपए
राजस्थान के अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) के आवेदकों हेतु- 550/- रुपए
दिव्यांग एवं राजस्थान की अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के आवेदकों हेतु- 400/- रुपए

आयुसीमा

आवेदक की आयु 01.01.2020 को 18 वर्ष से कम या 40 साल से अधिक नहीं होना चाहिए।
अनुसूचित जाति/जनजाति/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ महिला आवेदकों के लिए उच्च आयुसीमा में 5 साल की छूट का प्रावधान रखा गया है।

चयन की रीति

अंग्रेजी शॉर्टहैंड की परीक्षा- 8 मिनट - 90 शब्द प्रति मिनट 50 नंबर
प्रतिलेखन और कंप्यूटर पर अंग्रेजी में टायपिंग- 60 मिनट

ऑनलाइन आवेदन का तरीका

आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास अपना ईमेल आईडी और अपने हस्ताक्षर और फोटो की स्कैन कॉपी होना चाहिए। इसके बाद उसे राजस्थान हाईकोर्ट के ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल http://103.203.137.249/rhcjpa/register.php पर जाकर खुद को रजिस्टर्ड करना होगा। यहां यूजरनेम और पासवर्ड बन जाने के बाद वो http://103.203.137.249/rhcjpa/login.php इस लिंक के जरिए फॉर्म भर सकेगा/सकेगी।

हेल्प लाइन नंबर

आवेदन व परीक्षा संबंधित समस्याओं के निवारण एवं जानकारी हेतु 0291-2541042 तथा 2541388 पर कार्यालयीन समय के दौरान संपर्क किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

मनरेगा संविदा कार्मिको ने एलडीसी भर्ती-2013 Praj Dept के 10,029 पदो पर और एसएसआर भर्ती 2013 के 4913 पदो पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को सौंपा ज्ञापन

 राजस्थान मनरेगा संविदा कार्मिक संघ ने सोमवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के जिला अध्यक्ष प्रतापराम धांधु ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में निकाली गई कनिष्ठ लिपिक2013 के शेष रहे 10029 पदों एवं राजस्थान अधीनस्थ सेवा भर्ती 2013 के समस्त पदों पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार भर्ती को पूर्ण करने की मांग की पिछली कांग्रेस सरकार के समय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2013 में वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार कनिष्ठ लिपिक पदों के लिए कुल 19515 पद एवं एसएसआर राजस्थान अधिनस्थ सेवा के 4915 विभिन्न पद विज्ञापित किए थे जिनमें से लगभग 9500 पदों पर नियुक्ति तत्समय ही कर दी गई थीं। भर्ती के दौरान बोनस अंकों के बिंदु पर विधिक विवाद होने से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यथास्थिति का आदेश कर दिए जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया लंबित रखी गई थी उक्त न्यायिक प्रकरण का दिनांक 29 नवंबर 2016 को राज्य सरकार एवं नरेगा कार्मि...

राजस्थान के बेरोजगारों का 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन। अब कांग्रेस को हराने की शपथ ली।

1 अक्टूबर को जयपुर में शहीद स्मारक के परिसर में प्रदेश भर के बेरोजगारों की एक सभा हुई। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले हुई इस सभा में बेरोजगारों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आठ दिन में मांगे नहीं मानी गई तो 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार को बनवाने में बेरोजगारों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भाजपा की सरकार ने बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया, इसलिए विधानसभा के चुनाव में घर घर जाकर युवाओं ने भाजपा के खिलाफ प्रचार किया, लेकिन अब कांग्रेस सरकार भी वही कर रही है जो भाजपा ने किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर राज्य के मुख्य सचिव तक को बेरोजगारों की समस्याओं से अवगत कराया दिया गया, लेकिन फिर भी समस्या वहीं है। जिन हजारों युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उन्हें नियुक्ति नहीं मिल रही है। बेरोजगारों में अब सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। यादव ने बताया कि मंडावा और खींवसर में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भी बेरोजगार घर घर जाक...

संसदो की सैलरी बड़ायी लेकिन संविदा कार्मिको की क्यू नहीं