सब कमेटी के निर्णय गोपनीय:
दरअसल चार बैठकों के बावजूद भी विभागों में संविदा कर्मियों को लेकर समुचित जानकारी नहीं दी है, जिसके चलते एक बार फिर उन विभागों के अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए फिर सूचनाएं मांगी गई है. बैठक के बाद हालांकि कमेटी के संयोजक बुलाकी दास कल्ला ने कहा कि बहुत जल्द हम निर्णय की स्थिति में होंगे. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पिछली सरकार ने तो संविदा कर्मियों की समस्या सुलझाने में 5 वर्ष लगा दिए और हम 9 महीने में भी चार बैठकें कर चुके हैं. कल्ला ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी के निर्णय गोपनीय है और इसकी सिफारिशें पहले मंत्रिमंडल को दी जाएगी और मंत्रिमंडल ही निर्णय करेगा.
More Details -
1.
Comments
Post a Comment