Skip to main content

संविदा कर्मियों पर जल्द होगा फैसला, सब कमेटी को मिला विभागवार डाटाबेस

*संविदा कर्मियों पर जल्द होगा फैसला, सब कमेटी को मिला विभागवार डाटाबेस*

जयपुर। राज्य के विभिन्न विभागों में सालों से संविदा पर काम कर रहे संविदाकर्मियों की समस्याओं को लेकर गुरूवार को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक जलदाय मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में करीब 10 विभागों में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का विभागवार डाटाबेस विवरण रखा गया।

बताया जाता है कि दस में से करीब 7 विभागों ने संविदाकर्मियों का डाटाबेस विवरण दिया, तीन विभागों का डाटाबेस अभी भी बाकी है जिसे लेकर कैबिनेट सब कमेटी ने नाराजगी जताते हुए अगली बैठक में विभागों से संपूर्ण जानकारियोंके साथ हाजिर होने को कहा है। बैठक में जलदाय, स्कूल शिक्षा, पंचायतीराज, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के मामलों पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि सब कमेटी निर्णय के करीब है और अगली बैठक तक इसका काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। अंतिम फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर ही होगा। बैठक में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, खेल मंत्री अशोक चांदना, महिला-बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंदसिंह डोटासरा, डीओपी प्रमुख सचिव रोली सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पूर्व में ऐसे मांगा गया डाटाबेस
मंत्रिमंडलीय उप समिति ने पूर्व में संविदाकर्मियों की स्थिति, उनकी नियुक्ति का प्रकार, नियुक्ति की अवधि, जिस पद पर काम कर रहे हैं उसका स्थायित्व, संविदाकर्मियों के कोर्ट में जारी मामलों की जानकारी मांगी थी। इसके अलावा विभागों को सब कमेटी को यह भी बताना था कि संविदाकर्मियों को लेकर विभाग की क्या पॉलिसी है। साथ ही यह विवरण भी मांगा गया था कि किस-किस विभाग में कितने पद रिक्त हैं।


Comments

Popular posts from this blog

मनरेगा संविदा कार्मिको ने एलडीसी भर्ती-2013 Praj Dept के 10,029 पदो पर और एसएसआर भर्ती 2013 के 4913 पदो पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को सौंपा ज्ञापन

 राजस्थान मनरेगा संविदा कार्मिक संघ ने सोमवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के जिला अध्यक्ष प्रतापराम धांधु ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में निकाली गई कनिष्ठ लिपिक2013 के शेष रहे 10029 पदों एवं राजस्थान अधीनस्थ सेवा भर्ती 2013 के समस्त पदों पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार भर्ती को पूर्ण करने की मांग की पिछली कांग्रेस सरकार के समय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2013 में वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार कनिष्ठ लिपिक पदों के लिए कुल 19515 पद एवं एसएसआर राजस्थान अधिनस्थ सेवा के 4915 विभिन्न पद विज्ञापित किए थे जिनमें से लगभग 9500 पदों पर नियुक्ति तत्समय ही कर दी गई थीं। भर्ती के दौरान बोनस अंकों के बिंदु पर विधिक विवाद होने से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यथास्थिति का आदेश कर दिए जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया लंबित रखी गई थी उक्त न्यायिक प्रकरण का दिनांक 29 नवंबर 2016 को राज्य सरकार एवं नरेगा कार्मि...

राजस्थान के बेरोजगारों का 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन। अब कांग्रेस को हराने की शपथ ली।

1 अक्टूबर को जयपुर में शहीद स्मारक के परिसर में प्रदेश भर के बेरोजगारों की एक सभा हुई। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले हुई इस सभा में बेरोजगारों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आठ दिन में मांगे नहीं मानी गई तो 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार को बनवाने में बेरोजगारों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भाजपा की सरकार ने बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया, इसलिए विधानसभा के चुनाव में घर घर जाकर युवाओं ने भाजपा के खिलाफ प्रचार किया, लेकिन अब कांग्रेस सरकार भी वही कर रही है जो भाजपा ने किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर राज्य के मुख्य सचिव तक को बेरोजगारों की समस्याओं से अवगत कराया दिया गया, लेकिन फिर भी समस्या वहीं है। जिन हजारों युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उन्हें नियुक्ति नहीं मिल रही है। बेरोजगारों में अब सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। यादव ने बताया कि मंडावा और खींवसर में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भी बेरोजगार घर घर जाक...

संसदो की सैलरी बड़ायी लेकिन संविदा कार्मिको की क्यू नहीं