Skip to main content

FCI Recruitment 2019: केटेगरी-2 के 330 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें

FCI Recruitment 2019: एफसीआई ने केटेगरी-2 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। भारतीय खाद्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, केटेगरी-2 में मैनेजर के 330 पदों पर भर्ती की जानी है।

FCI Recruitment 2019: एफसीआई ने केटेगरी-2 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। भारतीय खाद्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, केटेगरी-2 में मैनेजर के 330 पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट fci.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को आवेदन शुल्क के तौर पर 800 रूपए का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी को पात्रता संबंधित सभी जरुरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेनी चाहिए। उक्त पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख 40 रूपये तक का प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा

एफसीआई द्वारा इस भर्ती के लिए 28 सितंबर 2019 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक पात्रताधारी युवा, 27 अक्टबूर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य कैंडिडेट्स को इस परीक्षा के पेपर 1,2,3 और 4 में शामिल होना पड़ेगा। इन सभी प्रश्न पत्रों के लिए ऑनलाइन एग्जाम आयोजित की जाएगी। चौथा प्रश्न पत्र सब्जेक्टिव होगा। परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के बुलाया जाएगा। सभी चरणों में सफल रहे उम्मीदवार नियुक्ति के पात्र होंगे। एफसीआई में मैनेजर पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को 6 महीने की मैनेजिंग के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान कैंडिडेट्स को कुल सैलरी का 10 फीसदी हिस्सा, स्टाइपेंड के तौर पर दिया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद इन कैंडिडेट्स को वेतनमान 40000-140000 रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

HowTo Apply For FCI Recruitment 2019 Category-2
जो अभ्यर्थी फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मैनेजर पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले एफआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट fci.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए, करंट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा। आगे की टैब में कैटेगरी II रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा। फिर जिस जोन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उस पर क्लिक करना होगा। ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करें। इसके बाद जहां पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिखा है उस पर क्लिक करना है। फिर डिटेल भरना होगा जिसमे रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा। फॉर्म भरने के बाद फोटो अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स को शुल्क भुगतान कर फाइनल सबमिशन करना होगा। आवेदन का प्रिंट जरूर लेकर रखें।

Comments

Popular posts from this blog

मनरेगा संविदा कार्मिको ने एलडीसी भर्ती-2013 Praj Dept के 10,029 पदो पर और एसएसआर भर्ती 2013 के 4913 पदो पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को सौंपा ज्ञापन

 राजस्थान मनरेगा संविदा कार्मिक संघ ने सोमवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के जिला अध्यक्ष प्रतापराम धांधु ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में निकाली गई कनिष्ठ लिपिक2013 के शेष रहे 10029 पदों एवं राजस्थान अधीनस्थ सेवा भर्ती 2013 के समस्त पदों पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार भर्ती को पूर्ण करने की मांग की पिछली कांग्रेस सरकार के समय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2013 में वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार कनिष्ठ लिपिक पदों के लिए कुल 19515 पद एवं एसएसआर राजस्थान अधिनस्थ सेवा के 4915 विभिन्न पद विज्ञापित किए थे जिनमें से लगभग 9500 पदों पर नियुक्ति तत्समय ही कर दी गई थीं। भर्ती के दौरान बोनस अंकों के बिंदु पर विधिक विवाद होने से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यथास्थिति का आदेश कर दिए जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया लंबित रखी गई थी उक्त न्यायिक प्रकरण का दिनांक 29 नवंबर 2016 को राज्य सरकार एवं नरेगा कार्मि...

राजस्थान के बेरोजगारों का 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन। अब कांग्रेस को हराने की शपथ ली।

1 अक्टूबर को जयपुर में शहीद स्मारक के परिसर में प्रदेश भर के बेरोजगारों की एक सभा हुई। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले हुई इस सभा में बेरोजगारों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आठ दिन में मांगे नहीं मानी गई तो 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार को बनवाने में बेरोजगारों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भाजपा की सरकार ने बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया, इसलिए विधानसभा के चुनाव में घर घर जाकर युवाओं ने भाजपा के खिलाफ प्रचार किया, लेकिन अब कांग्रेस सरकार भी वही कर रही है जो भाजपा ने किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर राज्य के मुख्य सचिव तक को बेरोजगारों की समस्याओं से अवगत कराया दिया गया, लेकिन फिर भी समस्या वहीं है। जिन हजारों युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उन्हें नियुक्ति नहीं मिल रही है। बेरोजगारों में अब सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। यादव ने बताया कि मंडावा और खींवसर में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भी बेरोजगार घर घर जाक...

संसदो की सैलरी बड़ायी लेकिन संविदा कार्मिको की क्यू नहीं