Skip to main content

KBC-11 में पहुंचीं 8वीं पास रूमा देवी, शो में बुलाने के लिए मेकर्स को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

KBC-11 में पहुंचीं 8वीं पास रूमा देवी, शो में बुलाने के लिए मेकर्स को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

मुख्य बातें

  1. कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर एपिसोड में इस बार रूमा देवी आने वाली हैं। 
  2. बाड़मेर की रहने वालीं रूमा देवी एक समाज सेविका के तौर पर काम करती हैं। 
  3. रूमा को राष्ट्रपति के हाथों नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में इसबार कर्मवीर एपिसोड स्पेशल होने वाला है। केबीसी में इस हफ्ते बाड़मेर से समाज सेविका रूमा देवी शिरकत करने वाली हैं। रूमा देवी वो महिला हैं जिन्हें राष्ट्रपति के हाथों सर्वोच्च महिला सम्मान मिल चुका है। उनको नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 
रूमा देवी के अगर शिक्षा के स्तर की बात करें तो वो सिर्फ आठवीं पास हैं और उनके लिए केबीसी गेम खेलना बड़ा मुश्किल था। इसीलिए उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में जाते वक्त अपने पार्टनर के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा को चुना है। रूमा अब सोनाक्षी सिन्हा के साथ हॉट सीट पर बैठकर कौन बनेगा करोड़पति गेम खेलने वाली हैं। 
शो में रूमा देवी ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने समाज में महिलाओं को घूंघट से बाहर आने में मदद की। रूमा ने सबके लिए ना सिर्फ स्टैंड लिया बल्कि उनको सशक्त भी बनाया। रूमा देवी महिलाओं को जीवन यापिका के लिए स्किल ट्रेनिंग देती हैं। वो अब तक 22000 महिलाओं को स्किल की ट्रेनिंग दे चुकी हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

पंचायती राज SSR और् Ldc भर्ती 2013 II रितेश बरवड II Latest Update II

मिटिग की सुचना कल पंचायती राज विभाग की SSR भर्ती को लेकर सचिन पायलट जी से मिलेगे जल्द भर्ती को शुरु करवाने को लेकर सभी भाईयो व बहनो से निवेदन है की कल  समय पर जरुर पहुचे स्थान जालुपुरा सचिन पायलट जी के निवास पर समय- सुबह  9 बजे रितेश बरवड

सरकार को पता नहीं लग रहा प्रदेश में कितने संविदाकर्मी , सचिवालय में फिर हुआ मंथन

सचिवालय में बुधवार को चौथी बार ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल सब कमेटी की बैठक हुई. जहां कई विभागों के रिपोर्ट पेश नहीं करने पर सब कमेटी ने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में आंकड़े पेश करने के निर्देश दिए. जयपुर. प्रदेश की गहलोत सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी यह पता नहीं लग पा रहा है कि प्रदेश में कितने संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं. संविदा कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर बनाई गई मंत्रिमंडल सब कमेटी लगातार चार मीटिंग से सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सूची मांग रही है. लेकिन अधिकारी आंकड़ा ही तैयार नहीं कर पा रहे है. सचिवालय में सब कमेटी की बैठक का आयोजन प्रदेश के लगभग दो लाख संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए प्रदेश की गहलोत सरकार ने मंत्रिमंडल सब कमेटी का गठन किया. जिसे लेकर सब कमेटी ने अब तक 4 बार बैठक कर ली है, लेकिन कमेटी ये आकड़ा नहीं जुटा पाई है कि आखिर प्रदेश में कुल कितने संविदा कर्मचारी है. सचिवालय में बुधवार को चौथी बार ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल सब कमेटी की बैठक में चिकित्सा, शिक्षा, पंचायती राज सहि...

नर्स श्रेणी द्धितीय सीधी भर्ती 2018 अनुपस्थित रहे अभ्‍यर्थियों हेतु दस्तावेज सत्यापन बाबत सूचना। क्रमांक:- 515 दिनांक 13/09/2019

Download from - https://drive.google.com/file/d/1Mw-SsqXBGQxw0eL1LiHppVrlRaK6pX0-/view