Skip to main content

Rajasthan Roadways Recruitment 2019 5000 Post: राजस्थान रोडवेज भर्ती 2019 5000 पद

Rajasthan Roadways Recruitment 2019 5000 Post: राजस्थान रोडवेज भर्ती 2019 की अधिसूचना जल्द,

 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट के अंदर का 75 हजार से ज्यादा भर्तियां करने की घोषणा की है जो अलग-अलग विभागों में हैं लेकिन राजस्थान रोडवेज भर्ती की आस लगाए युवाओं को निराशा हाथ लगी लेकिन अब उनके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है खबर है कि राजस्थान रोडवेज 5000 से ज्यादा पदों पर नई भर्ती करने जा रहा है इसके लिए रोडवेज विभाग ने तैयारियां भी पूरी कर ली है
पिछले 5 साल में 1 तिहाई स्टाफ कम हुआ रोडवेज में, 20 हजार कार्मिक कार्यरत थे 5 वर्ष पहले, वर्तमान में करीब 14 हजार कर्मचारी ही बचे, 5740 पद रिक्त हैं, 4960 की भर्ती करना जरूरी, रोडवेज प्रशासन 3 साल से चाहता है रिक्त पदों पर भर्ती हो


रोडवेज में 5740 पद रिक्त,4960 की भर्ती की जरूरत

परिचालक के 8893 पद स्वीकृत, इनमें से 2682 पद रिक्त, रोडवेज को 2682 परिचालकों की भर्ती की है जरूरत...
रोडवेज प्रबंधन को तत्काल नई बसों की खरीद के साथ ही 5 हजार से ज्यादा खाली पड़े पदों पर भर्ती की इजाजत मिलने की उम्मीद थी। राजस्थान रोडवेज में अभी स्वयं की करीब 3 हजार बसें संचालित हैं। ऐसे में करीब 2500 पदों पर तत्काल भर्ती की जरुरत है। यदि रोडवेज अपने बड़े को पूर्व की तरह 4500 बसों तक ले जाता है तो 5 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करनी होगी। अनुबंध पर ली जाने वाली बसों पर चालक बस मालिक का ही होता है राजस्थान की पिछली वसुंधरा सरकार ने रोडवेज को अनुबंध पर देना शुरू कर दिया था जिसे राजस्थान लोक परिवहन कहां जाता है अनुबंध पर देने के बाद से ही राजस्थान रोडवेज में भर्ती नहीं आई है कांग्रेस के सत्ता में आते ही राजस्थान रोडवेज के बेड़े को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने धीरे-धीरे अनुबंध को कम करने और राजस्थान रोडवेज में नई बसों की खरीद व नई भर्तियां निकालने पर जोर दिया है

राजस्थान रोडवेज भर्ती के लिए आवेदन अगले महीने के अंत में
राजस्थान रोडवेज भर्ती में खाली पड़े पदों को भरने के लिए सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है अगले महीने के अंत में इसका ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और पदों का वर्गीकरण किया जाएगा सरकार जल्द से जल्द इन पदों को भरना चाहती है ताकि रोडवेज को सुचारू रूप से चलाया जा सके
#Jaipur: रोडवेज में भर्ती हुई तो कितना खर्चा बढ़ेगा रोडवेज पर ?

4960 पदों पर भर्ती से रोडवेज पर पड़ेगा अतिरिक्त भार, 2 साल तक प्रोबेशन पीरियड में 4 करोड़ रुपए प्रतिमाह का भार, इसके बाद सभी कार्मिकों का किया जाएगा नियमित, 2 साल बाद हर माह 12 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा

Rajasthan Roadways Bharti 2019
राजस्थान रोडवेज में चालक व परिचालक पदों के लिए भर्ती की जाएगी जिसमें चालक के लिए योग्यता लाइसेंस धारी होना जरूरी है और परिचालक के लिए परिचालक का सर्टिफिकेट होना जरूरी है उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले महीने के अंत तक भर्ती शुरू करने को लेकर कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है जो युवाओं के लिए राहत भरा होगा

Comments

Popular posts from this blog

मनरेगा संविदा कार्मिको ने एलडीसी भर्ती-2013 Praj Dept के 10,029 पदो पर और एसएसआर भर्ती 2013 के 4913 पदो पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को सौंपा ज्ञापन

 राजस्थान मनरेगा संविदा कार्मिक संघ ने सोमवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के जिला अध्यक्ष प्रतापराम धांधु ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में निकाली गई कनिष्ठ लिपिक2013 के शेष रहे 10029 पदों एवं राजस्थान अधीनस्थ सेवा भर्ती 2013 के समस्त पदों पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार भर्ती को पूर्ण करने की मांग की पिछली कांग्रेस सरकार के समय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2013 में वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार कनिष्ठ लिपिक पदों के लिए कुल 19515 पद एवं एसएसआर राजस्थान अधिनस्थ सेवा के 4915 विभिन्न पद विज्ञापित किए थे जिनमें से लगभग 9500 पदों पर नियुक्ति तत्समय ही कर दी गई थीं। भर्ती के दौरान बोनस अंकों के बिंदु पर विधिक विवाद होने से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यथास्थिति का आदेश कर दिए जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया लंबित रखी गई थी उक्त न्यायिक प्रकरण का दिनांक 29 नवंबर 2016 को राज्य सरकार एवं नरेगा कार्मि...

राजस्थान के बेरोजगारों का 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन। अब कांग्रेस को हराने की शपथ ली।

1 अक्टूबर को जयपुर में शहीद स्मारक के परिसर में प्रदेश भर के बेरोजगारों की एक सभा हुई। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले हुई इस सभा में बेरोजगारों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आठ दिन में मांगे नहीं मानी गई तो 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार को बनवाने में बेरोजगारों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भाजपा की सरकार ने बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया, इसलिए विधानसभा के चुनाव में घर घर जाकर युवाओं ने भाजपा के खिलाफ प्रचार किया, लेकिन अब कांग्रेस सरकार भी वही कर रही है जो भाजपा ने किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर राज्य के मुख्य सचिव तक को बेरोजगारों की समस्याओं से अवगत कराया दिया गया, लेकिन फिर भी समस्या वहीं है। जिन हजारों युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उन्हें नियुक्ति नहीं मिल रही है। बेरोजगारों में अब सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। यादव ने बताया कि मंडावा और खींवसर में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भी बेरोजगार घर घर जाक...

संसदो की सैलरी बड़ायी लेकिन संविदा कार्मिको की क्यू नहीं