Skip to main content

Recruitment: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, RPSC को मिली नई भर्तियां


  • अध्यक्ष दीपक उप्रेती और सचिव के.के. शर्मा ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजकर नई भर्तियों और एमबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के पदों को लेकर जवाब मांगा है।
अजमेर. प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों (aspirants) के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) को ‘कुछ ’ विभाग की नई भर्तियां (new recruitments) मिली हैं। आयोग इनके आंतरिक परीक्षण (internal checking) के बाद आवेदन लेना प्रारंभ करेगा।



कार्मिक विभाग (DOP), संबंधित विभाग और सरकार (state government) से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद आयोग भर्ती परीक्षाओं (recruitment exams) का आयोजन करता है। साथ ही भर्ती परीक्षाओं का कलैंडर भी तय करता है। साल 2018 में आयोग आरएएस प्रारंभिक परीक्षा (RAS EXAM) प्रधानाध्यापक भर्ती (Head master), साल 2016 की पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती (sub inspector), कृषि (agriculture), नगर नियोजन, कॉलेज व्याख्याता (college lecturer) सारंगी सहित कई प्रतियोगी परीक्षाएं करा चुका है। इस साल आयोग को जनसंपर्क अधिकारी, मत्स्य विकास अधिकारी, सहायक मत्स्य विकास अधिकारी और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) मिल चुकी है।

मिली आयोग को यह भर्तियां
सब इंस्पेक्टर भर्ती-721 पद
वेटेनेरी अधिकारी पशुपालन विभाग-90 पद
विधि विभाग में एओ-48 पद



परीक्षण में जुटा है आयोग

आयोग विभागवार मिली भर्तियों के परीक्षण (checking) में जुटा है। इसके तहत पदों के वर्गीकरण (classification), आरक्षण (reservation) और अन्य तकनीकी बिंदु (technical points) शामिल हैं। आयोग जरूरत पडऩे पर संबंधित विभागों को भी पत्र भेजेगा। खासतौपर एमबीसी (MBC) और आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EBC) में पदों को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं।



और भर्तियों का इंतजार

आयोग की नजरें साल 2019 की नई अभ्यर्थनाओं-भर्तियों (New recruitments)पर टिकी हैं। इनमें आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2019 (RAS ans subordinate services), कॉलेज व्याख्याता और अन्य भर्तियां अहम हैं। अध्यक्ष दीपक उप्रेती (Deepak upreti) और सचिव के.के. शर्मा ने कार्मिक विभाग को पत्र भेजकर नई भर्तियों और एमबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के पदों को लेकर जवाब मांगा है।


Comments

Popular posts from this blog

मनरेगा संविदा कार्मिको ने एलडीसी भर्ती-2013 Praj Dept के 10,029 पदो पर और एसएसआर भर्ती 2013 के 4913 पदो पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को सौंपा ज्ञापन

 राजस्थान मनरेगा संविदा कार्मिक संघ ने सोमवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के जिला अध्यक्ष प्रतापराम धांधु ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में निकाली गई कनिष्ठ लिपिक2013 के शेष रहे 10029 पदों एवं राजस्थान अधीनस्थ सेवा भर्ती 2013 के समस्त पदों पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार भर्ती को पूर्ण करने की मांग की पिछली कांग्रेस सरकार के समय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2013 में वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार कनिष्ठ लिपिक पदों के लिए कुल 19515 पद एवं एसएसआर राजस्थान अधिनस्थ सेवा के 4915 विभिन्न पद विज्ञापित किए थे जिनमें से लगभग 9500 पदों पर नियुक्ति तत्समय ही कर दी गई थीं। भर्ती के दौरान बोनस अंकों के बिंदु पर विधिक विवाद होने से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यथास्थिति का आदेश कर दिए जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया लंबित रखी गई थी उक्त न्यायिक प्रकरण का दिनांक 29 नवंबर 2016 को राज्य सरकार एवं नरेगा कार्मि...

राजस्थान के बेरोजगारों का 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन। अब कांग्रेस को हराने की शपथ ली।

1 अक्टूबर को जयपुर में शहीद स्मारक के परिसर में प्रदेश भर के बेरोजगारों की एक सभा हुई। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले हुई इस सभा में बेरोजगारों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आठ दिन में मांगे नहीं मानी गई तो 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार को बनवाने में बेरोजगारों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भाजपा की सरकार ने बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया, इसलिए विधानसभा के चुनाव में घर घर जाकर युवाओं ने भाजपा के खिलाफ प्रचार किया, लेकिन अब कांग्रेस सरकार भी वही कर रही है जो भाजपा ने किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर राज्य के मुख्य सचिव तक को बेरोजगारों की समस्याओं से अवगत कराया दिया गया, लेकिन फिर भी समस्या वहीं है। जिन हजारों युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उन्हें नियुक्ति नहीं मिल रही है। बेरोजगारों में अब सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। यादव ने बताया कि मंडावा और खींवसर में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भी बेरोजगार घर घर जाक...

संसदो की सैलरी बड़ायी लेकिन संविदा कार्मिको की क्यू नहीं