Skip to main content

कांस्‍टेबल और SI के 5706 पदों पर जल्‍द होने वाली है भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्‍लाई:Rajasthan Police 5000 Constable Recruitment 2019-20 Apply Online

Rajasthan Police Recruitment 5000 Post 2019: राजस्‍थान पुल‍िस जल्‍द ही कांस्‍टेबल के 5000 और सब इंस्‍पेक्‍टर के 706 पदों पर भर्त‍ियां करने वाली है.

राजस्थान पुलिस भर्ती को लेकर पुलिस मुख्यालय जयपुर में तैयारियां पूरी कर ली है हाल ही में पुलिस महानिदेशक जयपुर राजस्थान ने एक आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि सभी अन्य काम छोड़कर सिर्फ राजस्थान पुलिस भर्ती का कब किया जाए ताकि भर्ती प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके इस संबंध में राजस्थान पुलिस महानिदेशक जयपुर ने आदेश जारी कर सभी ट्रांसफर व अन्य कार्य रोक दिए हैं ताकि राजस्थान पुलिस भर्ती में किसी प्रकार की कोई बाधा ना हो इसी महीने भर्ती प्रक्रिया करवाई जा सके राजस्थान पुलिस महानिदेशक जयपुर द्वारा जारी किया गया
 राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने शुरू की 5000 पदों पर भर्ती की तैयारी

सितंबर 2019 में शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म

जिला स्तर पर करवाई जाएगी भर्ती, प्रत्येक जिले की कटऑफ अलग-अलग रहेगी

अधिक जानकारी के लिए यहां देखें, साथ ही अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें
Rajasthan Police Recruitment 5706 Post 2019: पुल‍िस की नौकरी की तलाश कर रहे उम्‍मीदवारों के ल‍िए अच्‍छी खबर है. राजस्‍थान पुल‍िस जल्‍द ही कांस्‍टेबल और सब-इंस्‍पेक्‍टर (SI) के 5706 पदों पर वैकेंसी जारी करने वाली है. राजस्‍थान पुल‍िस नोट‍िफ‍िकेशन 2019 इसी महीने जारी होने वाला है राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए योग्यताा 10वीं पास और सब इस्पेक्टर के लिए योग्यता स्नातक रखी गई हैइससे पहले राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राजस्‍थान पुल‍िस कांस्‍टेबल और सब इंस्‍पेक्‍टर पदोंं पर भर्ती के न‍िर्देश द‍िए थे. उन्‍होंने ट्व‍िटर पर यह संदेश द‍िया था क‍ि पुल‍िस हेडक्‍वार्टर की एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में हुए रीव्‍यू में यह बात सामने आई है क‍ि जल्‍द ही 8600 पदों पर कांस्‍टेबल और 706 पदों पर सब इंस्‍पेक्‍टर भर्ती करने की जरूरत है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने टि्वटर हैंडल में बताया था कि जल्दी राजस्थान पुलिस की 8600 पदों पर कॉन्स्टेबल और 706 पदों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती जल्दी ही शुरू की जाएगी अब राजस्थान पुलिस के 5000 पदों पर नई भर्ती आएगी व बाकी बचे हुए पदों पर भी जल्दी भर्ती निकाली जाएगी हो सकता है कि बचे हुए पद भी साथ में जोड़कर भर्ती को निकाल दिया जाए

राजस्थान पुलिस भर्ती का अगले महीने के अंतिम सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और ऑनलाइन फॉर्म भी अंतिम सप्ताह से शुरू किए जाएंगे

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती शुरू करने को लेकर विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली है
ल‍िहाजा राजस्‍थान पु‍ल‍िस भर्ती बोर्ड जल्‍द ही इसको लेकर ऑनलाइन फॉर्म जारी करने वाला है. राजस्‍थान पुल‍िस भर्ती 2019 नोटिफिकेशन के साथ राजस्‍थान पुल‍िस ऑनलाइन फॉर्म की तारीख के बारे में भी राजस्‍थान पुल‍िस की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी जारी कर दी जाएगी.10वीं पास कर सकेंगे आवेदन
राजस्‍थान पुल‍िस कांस्‍टेबल भर्ती प्रक्रिया में ऐसे उम्‍मीदवार शामिल हो सकते हैं, जो कम से कम 10वीं पास हों और उनकी उम्र 18 से 22 साल हो.
 वही सब इस्पेक्टर भर्ती के लिए ऐसे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिनकी योग्यता स्नातक पास कर रखी हो

चयन प्रक्रिया
राजस्‍थान पुल‍िस में कांस्‍टेबल और सब-इंस्‍पेक्‍टर पदोंं पर भर्ती के ल‍िए ल‍िख‍ित परीक्षा, फ‍िज‍िकल स्‍टैंडर्ड टेस्‍ट, फ‍िज‍िकल इफ‍िश‍िएंसी टेस्‍ट, स्‍क‍िल टेस्‍ट और मेड‍िकल टेस्‍ट आयोजित किया जाएगा.

राजस्‍थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के ल‍िए यह सुनहरा मौका है. राजस्‍थान पुल‍िस भर्ती को लेकर ताजा अपडेट देखने के ल‍िए उम्‍मीदवार हमारी वेबसाइट चेक कर सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

मनरेगा संविदा कार्मिको ने एलडीसी भर्ती-2013 Praj Dept के 10,029 पदो पर और एसएसआर भर्ती 2013 के 4913 पदो पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को सौंपा ज्ञापन

 राजस्थान मनरेगा संविदा कार्मिक संघ ने सोमवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा राजस्थान महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के जिला अध्यक्ष प्रतापराम धांधु ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा वर्ष 2013 में निकाली गई कनिष्ठ लिपिक2013 के शेष रहे 10029 पदों एवं राजस्थान अधीनस्थ सेवा भर्ती 2013 के समस्त पदों पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार भर्ती को पूर्ण करने की मांग की पिछली कांग्रेस सरकार के समय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने वर्ष 2013 में वित्त विभाग से अनुमति प्राप्त कर नियमानुसार कनिष्ठ लिपिक पदों के लिए कुल 19515 पद एवं एसएसआर राजस्थान अधिनस्थ सेवा के 4915 विभिन्न पद विज्ञापित किए थे जिनमें से लगभग 9500 पदों पर नियुक्ति तत्समय ही कर दी गई थीं। भर्ती के दौरान बोनस अंकों के बिंदु पर विधिक विवाद होने से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा यथास्थिति का आदेश कर दिए जाने के कारण भर्ती प्रक्रिया लंबित रखी गई थी उक्त न्यायिक प्रकरण का दिनांक 29 नवंबर 2016 को राज्य सरकार एवं नरेगा कार्मि...

राजस्थान के बेरोजगारों का 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन। अब कांग्रेस को हराने की शपथ ली।

1 अक्टूबर को जयपुर में शहीद स्मारक के परिसर में प्रदेश भर के बेरोजगारों की एक सभा हुई। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले हुई इस सभा में बेरोजगारों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आठ दिन में मांगे नहीं मानी गई तो 9 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार को बनवाने में बेरोजगारों की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भाजपा की सरकार ने बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया, इसलिए विधानसभा के चुनाव में घर घर जाकर युवाओं ने भाजपा के खिलाफ प्रचार किया, लेकिन अब कांग्रेस सरकार भी वही कर रही है जो भाजपा ने किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर राज्य के मुख्य सचिव तक को बेरोजगारों की समस्याओं से अवगत कराया दिया गया, लेकिन फिर भी समस्या वहीं है। जिन हजारों युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उन्हें नियुक्ति नहीं मिल रही है। बेरोजगारों में अब सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। यादव ने बताया कि मंडावा और खींवसर में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव में भी बेरोजगार घर घर जाक...

संसदो की सैलरी बड़ायी लेकिन संविदा कार्मिको की क्यू नहीं