Skip to main content

राजस्थान में जल्द लागू होगा नया मोटर व्हीकल एक्ट, लोगों को सता रहा भारी जुर्मानों का डर

जयपुर। New Motor Vehicle Act In Rajasthan: केंद्र ने नया मोटर व्हीकल एक्ट एक सितंबर से लागू कर दिया है। राजस्थान में एक्ट पर अभी समीक्षा जारी है। जल्द ही कुछ जुर्मानों में संसोधन के बाद एक्ट को लागू कर दिया जाएगा। एक्ट में भारी जुर्मानों का डर ( New Motor Vehicle Act Penalties ) लोगों को सता रहा है। यही कारण है कि जयपुर में पिछले सात दिनों में यातायात नियमों की पालना में जागरूकता देखने को मिली है। सबसे ज्यादा असर हेलमेट बिक्री पर हुआ है। बिना हेलमेट लगने वाली एक हजार रुपए जुर्माना राशि से बचने के लिए लोग आईएसआई मार्क का हेलमेट खरीद रहे हैं।

इससे पहले अगस्त तक शहर के 470 बड़े हेलमेट हॉलसेलर 55 लाख रुपए प्रतिदिन हेलमेट बेच रहे थे, जो बढक़र अब 1.25 करोड़ रुपए प्रतिदिन तक हो गया है। वहीं, दूसरा असर आरटीओ में नजर आ रहा है। पिछले 10 दिन से लाइसेंस लेने वालों के आवेदकों की संख्या बढ़ गई है। अभी चार हजार लोग लाइसेंस लेने के लिए कतार में हैं। तीसरा असर ट्रैफिक नियमों के जुर्माने पर देखने को मिल रहा है। अगस्त की तुलना में एक से 6 सितंबर तक यातायात नियमों की उल्लंघन करने वालों की संख्या आधी रह गई है। वहीं रात के समय शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की संख्या में भी कमी आई है।

लाइसेंस: 20 दिन बाद आएगा नंबर आरटीओ में बढ़ी वेटिंग
एक्ट लागू होने पहले ही आरटीओ में लाइसेंस के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। आलम है कि 10 दिन से लाइसेंस लेने वालों की संख्या बढ़ गई है। फिलहाल चार हजार लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखा है। इसके अलावा लाइसेंस में संशोधन कराने वाले आवेदक भी हैं। स्थाई लाइसेंस लेने के लिए अब लर्निंग लाइसेंस की अवधि पूरा होने के बाद 25 दिन बाद का समय दिया जा रहा है। पैरेंट्स भी बच्चों के लर्निंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे।

शनिवार को भी लाइसेंस बनेंगे 
मोटर व्हीकल एक्ट का असर कह सकते हैं। लाइसेंस लेने वालों की संख्या बढ़ गई है। लोगों को समस्या हुई तो हम शनिवार को भी लाइसेंस बनाने की व्यवस्था शुरू कर देंगे।
- राजेन्द्र वर्मा, आरटीओ जयपुर

हेलमेट: बिक्री बढ़ी तो हेलमेट के दाम भी बढ़ गए
राजस्थान में मोटर व्हीकल एक्ट लागू नहीं हुआ है। नए एक्ट में बिना हेलमेट एक हजार रुपए का जुर्माना है। प्रदेश में एक्ट लागू होने का हेलमेट कंपनियां भी इंतजार कर रही हैं। हेलमेट की कीमतों में भी उछाल आया है। तीस दिन बाद कंपनियां हेलमेट की डिलीवरी कर पा रही है। हेलमेट के दाम 150-200 रुपए ज्यादा लिए जा रहे हैं। प्रदेश के अन्य शहरों में भी ३० फीसदी तक बिक्री बढ़ी है। इसके अलावा लोग आईएसआई मार्क के हेलमेट खरीद रहे हैं।

आईएसआई मार्क के हेलमेट खरीद रहे
पिछले सात दिन से हेलमेट के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। आई एस आई मार्क के हेलमेट खरीदने वाले बढ़े हैं। एक हजार जुर्माना देने से अच्छा एक बार में ही कंपनी का हेलमेट खरीद लें। 
- सुदामा गुप्ता, हेलमेट होलसेलर, गांधी नगर मोड

हेलमेट और ओवरस्पीड के जुर्माने आधे हो गए
नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू करने की कवायद ही चल रही है। इस बीच लोग यातायात नियमों की पालना करने लगे हैं। इसका असर जुर्मानों की संख्या में देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा कमी हेलमेट और ओवरस्पीड के चालानों में आ रही है। एक से 6 अगस्त तक जितने जुर्माने काटे गए, उससे आधे जुर्माने एक से छह सितंबर तक हुए हैं। इसके अलावा सीट बैल्ट, शराब पीकर वाहन चलाना और रेड लाइट के जुर्मानों में भी कमी देखने को मिल रही है।

लोग भारी जुर्माने से नहीं डरें, बस नियमों की पालना करें। पिछले दिनों से लोगों में जागरूकता बढ़ी है। एक्ट का भी असर देखा जा रहा है। लोग हेलमेट और सीट बैल्ट ज्यादा लगा रहे हैं। 
- राहुल प्रकाश, डीसीपी ट्रैफिक जयपुर

Comments

Popular posts from this blog

पंचायती राज SSR और् Ldc भर्ती 2013 II रितेश बरवड II Latest Update II

मिटिग की सुचना कल पंचायती राज विभाग की SSR भर्ती को लेकर सचिन पायलट जी से मिलेगे जल्द भर्ती को शुरु करवाने को लेकर सभी भाईयो व बहनो से निवेदन है की कल  समय पर जरुर पहुचे स्थान जालुपुरा सचिन पायलट जी के निवास पर समय- सुबह  9 बजे रितेश बरवड

सरकार को पता नहीं लग रहा प्रदेश में कितने संविदाकर्मी , सचिवालय में फिर हुआ मंथन

सचिवालय में बुधवार को चौथी बार ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल सब कमेटी की बैठक हुई. जहां कई विभागों के रिपोर्ट पेश नहीं करने पर सब कमेटी ने नाराजगी जताते हुए एक सप्ताह में आंकड़े पेश करने के निर्देश दिए. जयपुर. प्रदेश की गहलोत सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी यह पता नहीं लग पा रहा है कि प्रदेश में कितने संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं. संविदा कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर बनाई गई मंत्रिमंडल सब कमेटी लगातार चार मीटिंग से सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की सूची मांग रही है. लेकिन अधिकारी आंकड़ा ही तैयार नहीं कर पा रहे है. सचिवालय में सब कमेटी की बैठक का आयोजन प्रदेश के लगभग दो लाख संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए प्रदेश की गहलोत सरकार ने मंत्रिमंडल सब कमेटी का गठन किया. जिसे लेकर सब कमेटी ने अब तक 4 बार बैठक कर ली है, लेकिन कमेटी ये आकड़ा नहीं जुटा पाई है कि आखिर प्रदेश में कुल कितने संविदा कर्मचारी है. सचिवालय में बुधवार को चौथी बार ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल सब कमेटी की बैठक में चिकित्सा, शिक्षा, पंचायती राज सहि...

पुरानी भर्तियों और नई भर्तियो के लिए जयपुर में होगा 28 मई को मंथन

जयपुर लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही कांग्रेस सरकार द्वारा कीये गए वादों एवं भर्तियो को पूरा करवाने सहित नई भर्तियो की माग सरकार के सामने रखने जा रहे है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले होगा मंथन अधिनस्थ बोर्ड एवं आरपीएससी की भर्तियों के अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि 28 मई को सुबह 8:00 बजे मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास है heavens green गार्डन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचना है* *भर्ती परीक्षाओं का परिणाम भी जारी करवाना है भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथि तय करवानी है इसके अलावा नियुक्ति प्रक्रिया लंबित है उनको भी पूरी करवानी है चाहे आरपीएससी की भर्ती हो या अधिनस्थ बोर्ड की है सभी भर्तियों में नए आरक्षण के प्रावधानों को लेकर रोक लगी हुई है इसलिए हम सबको इकट्ठा होकर सरकार को अपनी ताकत दिखा कर जल्द से जल्द सभी भर्तियों का रास्ता खुलवाना है*  *अन्यथा कई सालों तक भर्तियां लटकती रहेगी और बेरोजगार रोते रहेंगे इसलिए सभी भर्तीयो के बेरोजगारों को एक होकर 28 मई को सुबह 8:00 बजे heavens green गार्डन में पहुंचना है*  *और अपनी आवाज बुलंद करनी है सरका...